मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता की बेहतर होने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में रहने की आशंका है।
इसके बाद शनिवार और रविवार से हवा संतोषजनक रहने की उम्मीद है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, हवा की चाल दक्षिण पूर्वी चल रही है, जिसकी गति 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इससे हवा में प्रदूषण कारकों का बढ़ना है।
आगे बताया कि यह स्थिति शनिवार और रविवार को भी रहने वाली है, हालांकि इन दिनों में हवा की गति बढ़ जाएगी। जिससे हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में जाने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 172, फरीदाबाद 131, गुरुग्राम का 120, नोएडा का 112 एक्यूआई और गाजियाबाद का 119 एक्यूआई दर्ज किया गया।