फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद से लौट रहा व्यक्ति संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
संदेश अवस्थी। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
फरीदाबाद से लौट रहा व्यक्ति संदिग्ध हालात में लापता
विज्ञापन

नई दिल्ली। फरीदाबाद से ड्यूटी कर लौट रहा व्यक्ति सोमवार देर शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गया। कई जगह तलाश के बाद परिजनों को मंगलवार सुबह बदरपुर के पास हाईवे पर उसकी साइकिल, बैग और जूते मिले। साइकिल व जूते पर खून के निशान थे। परिजनों की शिकायत पर सरिता विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के हरदोई निवासी संदेश अवस्थी (40) अपने 16 साल के बेटे के साथ आली विहार में रहते हैं और फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी अभी हरदोई में हैं। सोमवार शाम साढ़े छह बजे ड्यूटी खत्म होने पर उन्होंने फोन कर पत्नी से बात की थी। घर जाने की बात भी बताई थी। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर बेटे व अन्य रिश्तेदारों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी। मंगलवार सुबह बदरपुर के पास उनकी साइकिल, बैग व चप्पलें मिलीं। मोबाइल स्विच ऑफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें