पूर्वी दिल्ली। जीटीबी एंक्लेव के दिलशाद गार्डन इलाके में बृहस्पतिवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का अर्धजला शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक की पहचान संजीव (25) के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव जलाया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन जा कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संजीव परिवार के साथ मीत नगर में रहता था। बताया जा रहा है कि संजीव नशे का आदी था और अक्सर कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। ब्यूरो