फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पुरानी दिल्ली से हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बताया कि उक्त व्यक्ति नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था और दिल्ली के एक रेस्तरां में काम कर रहा था। उसे देश में कथित अवैध रूप से रहने के मामले की जांच के दौरान 15 अगस्त को हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस व्यक्ति की मां मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थी, लेकिन उन्होंने एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी कर ली थी और बाद में पाकिस्तानी नागरिकता हासिल कर ली थी। सूत्र के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने आरोपी से काफी देर तक पूछताछ की ताकि उसकी पृष्ठभूमि और गतिविधियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक की पूछताछ में आतंकवाद से जुड़ा कोई पहलू सामने नहीं आया है। पूछताछ के बाद व्यक्ति को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया है, जहां उसे पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें