फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price: दिल्ली-NCR में मिल रहा 70 रुपये किलो टमाटर, बाजार जाने की भी नहीं जरूरत, घर बैठे ऐसे मंगवाएं

Mon, 24 Jul 2023 07:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर में ओएनडीसी ऐप से आप 70 रुपये किलो टमाटर घर बैठे मंगवा सकते हैं। आप घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई एक्सट्रा चार्ज भी नहीं देना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में 70 रुपये किलो टमाटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर में टमाटर अभी भी महंगा है। ऐसे में जहां एक तरफ सरकार सस्ती दरों पर टमाटर बेच रही है तो वहीं एक ऑनलाइन कंपनी भी सस्ते टमाटर दे रही है। यह सुविधा दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के जरिए 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रही है। 

विज्ञापन


एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा कि हमने दिल्ली एनसीआर में टमाटर की बिक्री के लिए ओएनडीसी के साथ साझेदारी की है। 31 दिसंबर 2021 को ओएनडीसी की स्थापना की गई थी। जिसका मकसद खरीदार और विक्रेता को डिजिटल प्लेटफॉर्म मिल सके।  उन्होंने कहा कि उपभोक्ता रोजाना सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक अपना ऑर्डर दे सकते हैं और डिलीवरी अगले दिन की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

चंद्रा ने कहा कि शुरुआत में टमाटर ओएनडीसी में सूचीबद्ध किया है। इसका इंटरफेस बहुत आसान है। उपभोक्ता आसानी से इन ऐप्स पर जाकर 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर ऑर्डर कर सकते हैं। कोई भी उपभोक्ता केवल 2 किलोग्राम तक ही टमाटर ऑर्डर कर सकता है। फिलहाल, ई-कॉमर्स कंपनियां करीब 170-180 रुपये प्रति किलो टमाटर बेच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें