नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार शाम विजय चौक के चारों ओर करीब सवा लाख दिए जलाए गए। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने यह आयोजन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ पर आशीर्वाद का दिया जलाया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज और एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल भी उपस्थित थे। इन सभी ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आशीर्वाद का दिया अभियान शुरू किया था। यह आयोजन प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को समर्पित था। लाल किले की प्राचीर के नीचे सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी दीप जलाया। एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। ब्यूरो