कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही हैं। केजरीवाल सरकार भी कोरोना के इस वैरिएंट को हराने के लिए मुस्तैद है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार नए वैरिएंट से निपटने के लिए तैयार है। उधर, लॉकडाउन के सवाल पर केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में अभी इसकी कोई संभावना नहीं है। मामले बढ़ने पर (ग्रैप) ग्रेडेड एक्शन रिस्पॉन्स सिस्टम लागू होगा। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए इस वायरस से प्रभावित सभी देशों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है।