फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डाक्टर कर रहा था दुष्कर्म, शिकायत पर गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2023 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हर्ष विहार इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय पीडि़ता दो वर्ष से पति से अलग रह रही है। उनकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंद नगरी इलाके में अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर द्वारा नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


हर्ष विहार इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय पीडि़ता दो वर्ष से पति से अलग रह रही है। उनकी दो बेटियां हैं। वह दो साल से नुरुल हसन अंसारी के हॉस्पिटल में काम कर रही थीं। डाॅक्टर मूलत: उत्तर प्रदेश के अयोध्या का है। आरोप है कि अगस्त 2021 में काम ज्यादा होने की वजह से एक दिन रात दस बजे तक वह हॉस्पिटल में थीं।

उसी दौरान डॉक्टर ने उन्हें पानी पीने के लिए दिया था। इसके बाद उसे नींद आ गई। दो दिन बाद आरोपी डॉक्टर ने उसका अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर उससे सात लाख रुपये भी ले लिए। आजिज आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


 पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म व नशीला पदार्थ देने का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी डॉक्टर का मोबाइल फोरेंसिक जांच के भेज दिया है। मोबाइल से वीडियो नहीं मिला है। आरोपी ने उसे डिलीट किया है तो वह फोरेसिंक जांच में पता लग जाएगा।

बुराड़ी में दुष्कर्म
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाना इलाके में 68 वर्षीय बुजुर्ग ने मोहल्ले में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये घटना दो महीने पहले की है।

 बीएसईएस से रिटायर सत्यवीर पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता है। दोनों परिवारों के बीच कई सालों से घनिष्ठता है। गत 20 अप्रैल को किशोरी कहीं जा रही थी। तभी आरोपी बुजुर्ग ने उसे बहाने से घर बुला लिया और वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।  बुजुर्ग का अपने बेटे से विवाद चल रहा है। उसने घटना की वीडियो बना ली थी। इसके बाद इसे किशोरी के पिता को भेज दिया। जब घर वालों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने सारी आपबीती बताई। परिजनों ने 27 जून को सुबह 11.15 बजे पुलिस को सूचना दी। बुराड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हेल्पलाइन 181 से एक महिला परामर्शदाता से परामर्श के अलावा तुरंत सहायता दी गई। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बृहस्पतिवार सुबह मीडियो को बयान जारी कर कहा कि आरोपी के बेटे से पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें