फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ओडिसी नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को ‘तनमय- द ओडिसी एक्सपीरियंस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ओडिसी नृत्य की पारंपरिक और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में गुरु शेरोन लोवेन, विश्वनाथ मंगराज और नितिशा नंदा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने गुरु केलुचरण महापात्र, शेरोन लोवेन और विश्वनाथ मंगराज की नृत्य रचनाओं के माध्यम से ओडिसी की खूबसूरती, भाव-भंगिमाओं और पारंपरिक शैली को मंच पर पेश किया। संस्कृत, ओडिया और अंग्रेजी भाषाओं से जुड़ी इस प्रस्तुति में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा देखने को मिली। मनसा-आर्ट विदाउट फ्रंटियर्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों की नृत्य मुद्राओं, लय और भावों ने ओडिसी नृत्य की विशेषताओं को खूबसूरती से सामने रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें