फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Sansad : दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए एक और अभियान, इस बार ऑटो वाले शामिल

Sun, 30 Apr 2023 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बड़ी संख्या में यमुना संसद के बैनर लगाए ऑटो चालकों को यमुना संसद के मेंटर रवि शर्मा और प्रवक्ता जीवकांत झा व दिल्ली ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
यमुना की खातिर जमा हुए ऑटो वाले... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना नदी को अविरल और निर्मल बनाने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चल रही यमुना संसद की मुहिम को हर घर पहुंचाने के लिए शनिवार, 29 अप्रैल आईटीओ स्थित बाल भवन के पास ऑटो कैंपेन लांच किया गया। बड़ी संख्या में यमुना संसद के बैनर लगाए ऑटो चालकों को यमुना संसद के मेंटर रवि शर्मा और प्रवक्ता जीवकांत झा व दिल्ली ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऑटो चालकों का कहना था कि वह अब इस मुहिम को दिल्ली के हर छोर तक लेकर जाएंगे।

विज्ञापन


राजेंद्र सोनी ने बताया कि यमुना दिल्ली की जीवनदायी नदी है। इसको साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी हर दिल्लीवाले की तरह ऑटो चालकों की भी है। इसलिए उनको संगठन इस मुहिम का हिस्सा बन रहा है। उनके संगठन में शामिल हर ऑटो चालक अगले करीब एक महीने तक ऑटो में बैठने वाली हर सवारी से यमुना संसद की बात करेगा। 

वहीं, रवि शर्मा ने बताया कि समाज की यमुना को साफ करने में हम भूमिका है। इसी मकसद से 4 जून सुबह 6:30 बजे एक लाख लोगों की यमुना संसद लगाई जाएगी। इसमें वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक सभी हाथ से हाथ जोड़े खड़े होकर यमुना को साफ-सुथरा रखने की शपथ लेंगे ताकि यमुना संसद अभियान से आम लोगों को भी जोड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें