नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने चार अनारक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।
रेलवे के अनुसार करनाल–बरौनी जंक्शन करनाल से रवाना होगी। यह मार्ग में पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, टुंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटलिपुत्रा, हाजीपुर और शाहपुर पटोरे स्टेशन पर रुकेगी। करनाल-भागलपुर ट्रेन पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, कीउल, जमालपुर और सुल्तानगंज तक भी जाएगी। गुरुग्राम–बरौनी ट्रेन गुरुग्राम से चलेगी। इसका मार्ग दिल्ली, टुंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटलिपुत्रा, हाजीपुर और शाहपुर पटोरे रहेगा। इसके अलावा गुरुग्राम-भागलपुर विशेष ट्रेन गुरुग्राम से रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अनारक्षित टिकट पहले से लेकर यात्रा की योजना बनाएं।