नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने भीड़ को देखते हुए दो साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ियों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें वर्तमान समय और ठहराव के अनुसार ही चलेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 07621/07622 हजूर साहिब नान्देड़-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 07621 हजूर साहिब नान्देड़ से हजरत निजामुद्दीन 4 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार कुल 4 फेरे लगाएगी। वहीं, 07622 हजरत निजामुद्दीन से हजूर साहिब नान्देड़ 5 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार कुल 4 फेरे लगाएगी। इसके अलावा 09609/09610 उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 09609 उदयपुर सिटी से योग नगरी ऋषिकेश 7 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार कुल 4 फेरे लगाएगी। वहीं, ट्रेन नंबर 09610 योग नगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी 8 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार कुल 4 फेरे लगाएगी। ब्यूरो