नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को भी एक भी वार्ड में किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को उपचुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। खास बात यह है कि पहले दिन भी एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया था। एमसीडी के वार्ड 35-मुंडका, 56-शालीमार बाग बी, 65-अशोक विहार, 74-चांदनी चौक, 76-चांदनी महल, 120-द्वारका बी, 128-दिचाऊं कलां, 139-नारायणा, 163-संगम विहार ए, 164-दक्षिणपुरी, 173-ग्रेटर कैलाश और 198-विनोद नगर में उपचुनाव हो रहे हैं। चुनाव के लिए 10 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 30 को चुनाव होगा। ब्यूरो