नई दिल्ली। लालकिला के पास हुए कार विस्फोट हादसे के घायलों का उपचार जारी है। इसमें एक मरीज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मरीज वेंटिलेटर पर है। जबकि शनिवार को पांच और मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए है। 23 घायलों में से नौ मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि जिस मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। वह विस्फोट से अत्याधिक जख्मी हुआ है। उपचार के दौरान उसका एक पैर भी काटना पड़ा। मरीज को छाती, पेट सहित शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट लगी है। मरीज के अंग भी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की टीम मरीज की जान बचाने में जुटी है। जबकि बाकी दूसरे मरीज स्थिर है। दो-तीन दिन में सभी मरीजों के डिस्चार्ज होने की संभावना है।