फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के दंगल में उतरे दिग्गज

Fri, 15 Nov 2013 01:41 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन का पांचवां दिन दिल्ली की राजनीति में दिग्गज खिलाड़ियों के नाम रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और बीजेपी के सीएम इन वेटिंग डॉ. हर्षवर्धन नामांकन कर चुनावी अखाड़े में उतर गए।

पांचवें दिन कुल 268 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। जो पूरे नामाकंन प्रक्रिया के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा नामांकन है।

नामांकन के इस रेला में अजब-गजब नजारे भी देखने को मिले। नामांकन 16 नवंबर तक चलेगा। 15 नवंबर को मोहर्रम की छुट्टी के कारण नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी। नामांकन के लिए अब सिर्फ शनिवार का ही दिन बचा है।

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित खुली जीप पर सवार थीं। उनके साथ उनकी बहनें और समर्थकों का रेला था। समर्थकों का उत्साह देख शीला खुश नजर आईं।

इसी सीट पर मुख्य विपक्षी दल बीजेपी सेविजेंद्र गुप्ता भी समर्थकों और ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन करने पहुंचे।

बड़े दिग्गजों में लक्ष्मी नगर से डॉ. एके वालिया, महरौली से योगानंद शास्त्री, हौजखास से डॉ. किरण वालिया ने नामांकन किया।

इसी तरह बीजेपी से करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट, नकुल भारद्वाज ने पटपड़गंज विधानसभा से पर्चा भरा।

नामांकन के दौरान अलग-अलग नजारे और अजीबोगरीब तरीके देखने को मिले।

पूर्वी जिला चुनाव कार्यालय से विश्वास नगर विधानसभा से बसपा उम्मीदवार सुदेश जैन बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे।

वे प्याज और टमाटर की माला पहनकर पहुंचे। बीजेपी के मटियाला विधानसभा से राजेश गहलोट साइकिल पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे।

नामांकन में भीड़ और पार्टियों के समर्थकों का भी जोश दिखा। पार्टी समर्थकों के बीच नारे लगाने की भी प्रतिस्पर्धा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें