नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक लाख रुपये के इनाम बदमाश नई बस्ती, औरंगाबाद, बुलंदशहर यूपी निवासी गुलजार खान(३२) को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष २०१७ से फरार था और कई मामलों में भगोड़ा घोषित हो रखा था। दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, रॉबरी व गैंगस्टर एक्ट के नौ से ज्यादा मामले दर्ज हैं। स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि एसीपी ललित मोहन नेगी व ह्दय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता व राजेश कुमार की टीम ने गांव बिसवान, सीतापुर, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक व हेल्पर की हत्या कर ट्रक को लूट लेता था। ऐसा ही मामला सेक्टर-२० नोएडा यूपी में दर्ज है। ये तभी से फरार था और कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। ये कई केसों में भी भगोड़ा घोषित हो रखा है। आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। ये मुंबई में जंगल में गौवंश की हत्या करने के बाद उनका मीट गैर कानूनी तरीके से मीट के कारोबारियों को बेचता था।