फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना को भ्रमित कर रहे हैं कुछ लोग : विश्वास

Wed, 20 Nov 2013 02:10 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे की चिट्ठी मिलने पर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास रालेगण सिद्धि पहुंचे। सोमवार शाम कुमार की अन्ना हजारे से रालेगांव में मुलाकात हुई।
विज्ञापन


कुमार का दावा है कि दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई।

इस मुलाकात में अन्ना ने अरविंद केजरीवाल पर पूरा विश्वास जताया। हां, उन्होंने इतना जरूर कहा कि उनका नाम सियासी मैदान में इस्तेमाल न किया जाएगा।

मंगलवार को दिल्ली वापस आने पर कुमार विश्वास ने बताया कि कुछ लोग जाकर अन्ना हजारे को भ्रमित कर रहे हैं।

विश्वास ने मुलाकात के दौरान अन्ना को बताया कि आपके सहयोगी अरविंद केजरीवाल से बात नहीं करा रहे हैं। यह सुनकर अन्ना हैरान हो गए।

उन्होंने अपने साथियों को नसीहत दी कि दोबारा इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए।

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अन्ना ने मुझे कुछ पोस्टर दिखाए। इसमें करीब चार बड़े प्रत्याशियों के पोस्टर थे।

इस पर अन्ना की तस्वीर भी लगी थी। बकौल कुमार, अन्ना ने बताया था कि उन्हें ये पोस्टर दिल्ली के कुछ लोग दे गए हैं।

इससे साफ है कि भाजपा समर्थित कुछ लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं। अन्ना का कहना है कि उनके नाम का सियासत के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें