फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किला 22 से 26 जनवरी तक बंद रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल किला 22 से 26 जनवरी तक बंद रहेगा नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के मद्देनजर लाल किला 22 से 26 जनवरी के बीच पांच दिनों के लिए बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किला और उसके आस पास के इलाकों में तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी तरह की भयावह स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी।  राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा के मद्देनजर और हाल ही में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई सुरक्षा चूक को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ज्यादा सतर्क रहेगी।  महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती समारोह को ध्यान में रखते हुए अब से हर साल 24 की बजाए  23 जनवरी से ही गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हो जाएगा। --- आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें