फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से अनुपस्थित चल रहे 30 शिक्षकों पर गिरी गाज, हाथ से गई नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सालों से अनुपस्थित चल रहे 30 शिक्षकों पर गिरी गाज, हाथ से गई नौकरी ---पूर्वी निगम के विद्यालयों में पढ़ाने वाले यह शिक्षक सालों से चल रहे थे अनुपस्थित, निगम ने की कार्रवाई ---कुछ शिक्षकों को नौकरी से निकाला गया, तो कुछ ने खुद ही किया रिजाइन   नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने स्कूलों को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने के लिए उन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो बिना किसी संतोषजनक कारण के पिछले पांच साल से भी अधिक समय से स्कूलों में अनुपस्थित थे। कार्रवाई में अभी तक 30 शिक्षकों पर गाज गिरी है, जिन्होंने अपनी नौकरी गंवा दी है। इनमें से कुछ शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया है, जबकि कुछ ने स्वेच्छा से नौकरी से रिजाइन दे दिया है। बुधवार को पूर्वी निगम की ओर से यह जानकारी सार्वजनिक की गई। निगम के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिक्षकों के विषय में जानकारी मिली, जो केवल कागजों में सेवारत हैं। वह पांच साल से अधिक समय से स्कूलों में उपस्थित नहीं हैं। पूर्वी निगम ने उनसे लंबी छुट्टी और अनुपस्थिति का वैध कारण बताने के लिए नोटिस दिया। नतीजतन, कुछ मामलों में निगम को कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं मिला, इन शिक्षकों की सेवाएं कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से तत्काल ही समाप्त कर दी गईं, जबकि कई शिक्षकों ने स्वेच्छा से नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की योजना है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए जल्द ही उनके स्कूलों में नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जायेगा कि पूर्वी निगम के प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और पीटीआर (छात्र शिक्षक अनुपात) बना रहे। --- आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें