अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पिछले 11 साल से बसों की खरीद न होने से यात्री दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)की खस्ताहाल बसों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। रूट नंबर 740 की एक बस में कुछ ऐसे ही हालात दिखे। सीट टूटी ही, तो बस के पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से सुरक्षा की यात्रियों को चिंता बनी रहती है।
दरअसल, पिछले 11 वर्षों से बसें नहीं खरीदे जाने की वजह से यात्रियों की मजबूरी है की ऐसी बसों में सफर करें।