फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूममेंट का सिम चुराकर ३.४५ लाख खाते में ट्रांसफर किए

विज्ञापन
विज्ञापन
रूममेंट का सिम चुराकर ३.४५ लाख खाते में ट्रांसफर किए - दक्षिण जिला पुलिस ने रूममेट व उसके साथी को किया गिरफ्तार - २.६५ लाख रुपये आरोपी के खाते में फ्रीज किए अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, १९ जनवरी दक्षिण जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक ऐसे शख्स को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है जिसने अपने रूममेट के मोबाइल के सिमकार्ड को चुराकर अपने साथी के बैंक खाते में ३४५००१ रुपये ट्रांसफ कर दिए। इसके बाद रकम को आधा-आधा बांट दिया। आरोपी के बैंक खाते में २.६५ लाख रुपये हैं। पुलिस उसके बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। आरोपी के साथी के खिलाफ पहले से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। दक्षिण जिला डीसीपी बैनीटा मेरी जैकर ने बताया कि शिकायतकर्ता ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका मोबाइल नंबर सात नवंबर, २१ को आउट ऑफ सर्विस हो गया। उसने कस्टूमर केयर से ११ नवंबर को नया सिमकार्ड जारी करवाया। जब वह नए मोबाइल नंबर को खाते में रजिस्टर्ड कराने के लिए बैंक गया तो पीडि़त को पता लगा कि उसके बैंक खाते से किसी ने ठगी कर ३४५००१ रुपये ट्रांसफर कर लिए है। मामला दर्जकर थाना प्रभारी विपिन कुमार की देखरेख में एसआई अजीत कुमार यादव की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक से डिटेल खंगाली तो पता लगा कि पैसे जंगपुर निवासी मो.जाबिर के बैंक खाते में सात नंबर से १० नवंबर के बीच फोन पे से ट्रांसफर किए गए है। मो. जाबिर से पूछताछ के बाद एसआई अजीत कुमार यादव की टीम ने पीडि़त के रूममेट बिहार निवासी शिवनंदन कुमार से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे १६ जनवरी को शिवनंदर कुमार(२४) गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में  खुलासा किया कि उसने उसके रूममेट का सिम कार्ड चुरा लिया था। इसके बाद फोन पे से पैसे जाबिर के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। दोनों पैसे आधे-आधे बांट लिए थे। इसके बाद मो.जाबिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शिवनंदन कुमार के कब्जे से ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया। मो. जाबिर के खिलाफ पहले से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। ----- पुरुषोत्तम वर्मा  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें