फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी नगर के मकान में लगी आग 22 को सुरक्षित बचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
हरी नगर के मकान में लगी आग 22 को सुरक्षित बचाया गया। पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में मंगलवार देर रात मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने बिल्डिंग के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी, जिसकी वजह से पूरी इमारत में धुंआ ही धुंआ भर गया। हादसे में लोग इमारत में ही फंस गए। किसी तरह दमकल विभाग के जवानों ने 22 लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के मुताबिक देर रात गरीब 3:02 पर पुलिस वा दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद फौरन पुलिस और दमकल के जवान मौके पर पहुंचे। बिल्डिंग में फंसे लोगों को पड़ोसियों के मकानों व सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब सवा घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बिल्डिंग में रह रहे लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग के जवानों को थैंक्स बोला। ........ शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें