फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने ही करवाई थी लूट, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामलाः रिश्तेदार ने ही करवाई थी लूट, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार -कृष्णा नगर इलाके के कांति नगर में पांच जनवरी को हथियारबंद बदमाशों ने गारमेंट कारोबारी के यहां की थी लाखों की लूटपाट -वारदात के दौरान आरोपियों ने फैक्टरी में मौजूद उसके कर्मचारी के हाथ-पैर बांधने के बाद लगा दिया था मुंह पर टेप, बाद में की थी लूटपाट कृष्णा नगर के कांति नगर इलाके में पांच जनवरी को गारमेंट कारोबारी के कर्मचारी को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में कारोबारी के ही रिश्तेदार राशिद व उसके सहयोगी दिलशान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश है। राशिद कारोबारी राजू का रिश्तेदार है। उसे पता था कि राजू और उसका परिवार शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से बाहर गया हुआ है। इसलिए उसने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त् आर सत्यसुंदरम ने बताया कि पांच जनवरी को मो. नासिर नामक शख्स ने अपनी मालिक की फैक्टरी में लूटपाट की शिकायत दर्ज करवाई थी। मूलरूप से हरदोई, यूपी के रहने वाले नासिर ने बताया कि वह कांति नगर स्थित राजू नाम कारोबारी की फैक्टरी में काम करता है। राजू की रेडिमेड गारमेंट की फैक्टरी है। पिछले कुछ दिनों से राजू शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से बाहर गया हुआ था। घटना वाले दिन तीन युवक ग्राहक बनकर फैक्टरी में घुसे और उन्होंने बातचीत के दौरान नासिर को बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर बांधने के बाद उसके मुंह पर टेप लगा दिया गया। इसके बाद लाखों के सोने, चांदी के जेवरात लूट लिये गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा जिले का स्पेशल स्टाफ भी जांच में जुट गया। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से भी जांच की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की। सोमवार को राजू के रिश्तेदार राशिद को नंद नगरी इलाके से दबोच लिया गया। पुलिस की पूछताछ में राशिद ने बताया कि वारदात का वह मुख्य साजिशकर्ता है। उसे पता था कि राजू दिल्ली से बाहर है। वह आसानी से उसके घर व फैक्टरी में लूटपाट कर सकता था। उसने दिलशाद, सलमान व एक अन्य साथ मिलकर साजिश रची। घटना वाले दिन दिलशाद, सलमान व उसक दोस्त फैक्टरी में पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने दिलशाद को लक्ष्मी गार्डन, लोनी, गाजियाबाद से दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। पुलिस को अब सलमान और उसके दोस्त की तलाश है। ---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें