फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में छात्रा को झाडिय़ों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित समचार-- ये समाचार सुबह ब्रेकिंग में भेजा गया था। जेएनयू में छात्रा को झाडिय़ों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास - आरोपी छात्रा का मोबाइल लेकर फरार हो गया - पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक की तलाश शुरू - पुलिस जेएनयू कैंपस की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है - पीडि़त छात्रा जेएनयू से पीएचडी कर रही है अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, १८ जनवरी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में सोमवार रात छात्रा को झाडिय़ों में खींच कर दुष्कर्म करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के समय छात्रा वीसी ऑफिस के नजदीक पूर्वी गेट के पास घूम रही थी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी बाइक सवार युवक पीडि़ता का मोबाइल लेकर फरार हो गया। छात्रा की शिकायत पर वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने छेड़छाड़ आदि धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम तक आरोपी का सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस कैंपस के परिसर व गेटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। इस घटना के विरोध में जेएनयू छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीडि़त छात्रा जेएनयू से पीएचडी कर रही है। वह जेएनयू कैंपस में एक हॉस्टल में रहती है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब ११.४५ बजे जेएनयू कैंपस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद डीसीपी गौरव शर्मा व एसीपी वसंतकुंज अजय वेदवाल समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है है कि वह रात को पूर्वी गेट के पास घूम रही थी। तभी मोटरसाइकिल से युवक वहां आया। आरोपी ने अश£ील बात करने के अलावा उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया है। छात्रा ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे झाडिय़ों की तरफ खींचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी छात्रा से उसका सैमसंग का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उस समय छात्रा अकेली थी, अत: उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। छात्रा हॉस्टल पहुंची और उसकी जानकारी जेएनयू छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष आईसी घोष की जानकारी दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक को पकडऩे के पुलिस कैंपस व गेटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस गेटों पर तैनात सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस उस समय सक्रिय मोबाइल कंपनियों से डंप डाटा मंगवाया है। पुलिस की करीब छह टीम आरोपी को पकडऩे के लिए दिल्ली में कई जगह दबिश दे रही हैं।   ------- पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें