फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पर कैमरों की टिकी है नजर, अनेदखी करने पर जुर्माना 

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क पर कैमरों की टिकी है नजर, अनेदखी करने पर जुर्माना  अमर उजाला ब्यूरो  नई दिल्ली।  कोरोना नियमों की अनदेखी करने वालों पर सिविल डिफेंस का शिकंजा लगातार कस रहा है। खासतौर पर बगैर मास्क या ठीक से नहीं लगाने वालों पर सिविल डिफेंस कर्मियों के मोबाइल कैमरों की नजरें टिकी हुई हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों का फोटो खींचकर उनपर जुर्माना भी किया जा रहा है। करोल बाग मेट्रो स्टेशन के बाहर मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। हालांकि मार्केट के अंदर नियमों की अनदेखी का सिलसिला अभी भी पूरी तरह थमा नहीं है।  करोल बाग मेट्रो स्टेशन से बाहर आने पर जैसे ही लोग थोड़ी राहत महसूस करते हैं, वहां मौजूद वॉलेंटियर की तरफ से उनकी फोटो खींचने के बाद चालान काट रहे हैं। पकड़े जाने पर खुद को बचाने के लिए कुछ लोग यह कहते हुए नजर आए कि मास्क ठीक तरह से लगा रहे थे तो किसी ने कहा कि मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने के बाद दोबारा ठीक तरीके से लगा रहे थे। एक वॉलेंटियर ने बताया कि सोमवार को नियमों की अनदेखी करने वालों की संख्या अधिक थे, इसलिए कार्रवाई भी अधिक हुई।  ---------- सर्वेश कुमार   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें