फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों के अंदर कॉमन सर्विस सेंटरों पर बनाया जा रहा ई-श्रम कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डों के अंदर कॉमन सर्विस सेंटरों पर बनाया जा रहा ई-श्रम कार्ड ---दक्षिणी निगम का दावा, उनके वार्डों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटरों पर अब तक हजारों लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने जानकारी दी है कि उनके सभी वार्डों में बड़ी ही आसानी से ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके कारण कार्ड बनवाने वालों को सहूलियत मिल रही है। दक्षिणी निगम के वार्डों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं, जहां पर आसानी से कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भारत सरकार ने संपूर्ण भारत के बेरोजगार मजदूर परिवारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना का शुभारंभ किया है, जिसके माध्यम से गरीब मजदूर परिवारों को एक हजार रुपया महीना भत्ता और दो लाख रुपया दुर्घटना बीमा देने की घोषणा सरकार की तरफ से की गई है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया कि जो लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए निगम के सीएससी मददगार बने हैं, यहां जाकर आसानी से कार्ड बनवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी निगम क्षेत्र में अबतक करीब हजारों लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए जा चुके हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से भी ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन एप्लीकेशन भरा जा सकता है। ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, अपना एक बैंक खाता और अपना मोबाइल नंबर होना जरूरी है। भारत सरकार के सहयोग से विभिन्न वार्डों में खुले सीएससी पर कुछ मिनटों के अंदर ई-श्रम कार्ड बनवाने का आवेदन किया जा सकता है। --- आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें