फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

२६१ ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
२६१ ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार - आरोपी बिजनेस वीजा पर भारत आया था - बरामद हेरोइन की कीमत २० लाख रुपये बताई जा रही है   अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, १७ जनवरी दक्षिण जिले की नारकोटिक्स स्क्वायड ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले विदेशी नागरिकों के एक गिरोह का पर्दाफाश कर एक नाइजीरियन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में कई सालों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। आरोपी के कब्जे से २६१ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब २० लाख रुपये बताई जा रही है। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर के अनुसार जिले के नारकोटिक्स स्क्वायड प्रभारी सतबीर सिंह की टीम जिले में संगठित तरीके से अपराध करने वाले बदमाशों पर नजर रखी हुई थी। इस दौरान स्क्वायड में तैनात एसआई राजीव को १५ जनवरी को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्कर हेरोइन लेकर खत्ता, ६० फुटा रोड छतरपुर पहाड़ी पर आएगा। इंस्पेक्टर सत्यबीर सिंह की देखरेख में एसआई राजवीर, सिकंदर व एएसआई राजेश त्यागी की टीम ने ६० फुटा रोड पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद नाइजीरियन व्यक्ति यहां हेरोइन की खेप लेकर कार से पहुंचा। पुलिस टीम ने आरोपी को रूकने का इशारा किया तो उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने आरोपी को पीछाकर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान नाइजीरियन निवासी ओन्येकाची(४०) के रूप में हुई।  हेरोइन की क्वालिटी बहुत ही बढिय़ा है। आरोपी ओन्येकाची वर्ष २०१२ में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और तभी से दिल्ली में रह रहा है। आरोपी के खिलाफ सफदरजंग थाने में जालसाजी का एक मामला पहले से दर्ज है। ------- पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें