फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री योग कक्षा को मरीजों ने बताया राज्य सरकार का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्री योग कक्षा को मरीजों ने बताया राज्य सरकार का निवेश -सरकार ने योग से मरीजों के जल्दी ठीक होने का किया दावा अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 17 जनवरी दिल्ली में होम-आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे कोरोना मरीजों ने मुफ्त ऑनलाइन योग कक्षा को राज्य का निवेश बताया है। वहीं, सरकार का दावा है कि संक्रमित मरीजों के लिए दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम के तहत शुरू की गई ऑनलाइन योग कक्षा से कोरोना के मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ रही है और मरीज तेजी से संक्रमण से उबर रहे हैं। सरकार के मुताबिक, मुफ्त ऑनलाइन योग कक्षा के जरिए कोरोना संक्रमितों के अकेलेपन को खत्म कर उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 11 जनवरी से इस कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की थी। होम आइसोलेशन में विशेष रूप से प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा मरीजों को योग करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक लिंक भेजा जाता है। लिंक के माध्यम से संक्रमित व्यक्ति ऑनलाइन योग कक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। संक्रमित व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार सुबह छह बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक होने वाले एक-एक घन्टे की आठ कक्षाओं के लिए एक स्लॉट का चयन कर सकते हैं। सरकार के अनुसार, मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके और इंस्ट्रक्टर प्रत्येक व्यक्ति पर अच्छे से ध्यान दे सके, इसके लिए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि एक इंस्ट्रक्टर को केवल 15 मरीज ही दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार के पास वर्तमान में 40 हजार लोगों को योग कक्षा देने के लिए प्रशिक्षक उपलब्ध हैं। साथ ही नए प्रशिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक तीनों हजार से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़ चुके हैं। --------------- -मैं एक डॉक्टर हूं और योग पहले से करती आ रही हूं। इस महीने जब मुझे कोरोना हुआ तो मैंने दिल्ली सरकार की ऑनलाइन योग कक्षा को ज्वाइन किया। यहां मुझे योग प्रशिक्षक द्वारा बेहद सरल और सहज तरीके से योग के वे आसन सिखाए गए, जिसके माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। क्योंकि, कोरोना का यह वैरिएंट फेफड़ों पर असर करता है। इसलिए योग कक्षा में हमें फेफड़ों से संबंधित विशेष आसन और प्राणायाम भी सिखाया गया, ताकि ऑक्सीजन लेवल कम न हो। - डॉक्टर मुनेश कसाना, माउंट कैलाश, ईस्ट ऑफ कैलाश - ऑनलाइन योग कक्षा कोरोना के समय में एक अच्छी पहल है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि होम-आइसोलेशन में रहते हुए हम इस कक्षा में शामिल हो सकते हैं। इससे न केवल मेरी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है, बल्कि मैं तेजी से कोरोना से उबर भी पाया हूं। मैं मानता हूं कि मानव संसाधन को बेहतर बनाने और नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए यह राज्य सरकार द्वारा किया गया एक अच्छा निवेश है । -सुरेन्द्र मलिक , रक्षा विभाग - मुझे 2020 में भी कोरोना हुआ था और उस समय होम आइसोलेशन के दौरान मुझे काफी बोरियत महसूस होती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। ऑनलाइन योग प्रोग्राम में शामिल होने के बाद मुझे पूरे आइसोलेशन समय के दौरान कभी बोरियत या अकेलापन महसूस नहीं हुआ। यहां न केवल योग के माध्यम से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम किया गया, बल्कि प्रशिक्षकों ने हमारे मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा । - राधेश्याम, डेंटल असिस्टेंट, मुंडका -योग और प्राणायाम कोरोना के समय शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का सबसे कारगर उपाय है। कोरोना की तीसरी लहर में यह देखा गया है कि संक्रमण के ज्यादातर मामलों में लोगों को बहुत ही मामूली लक्षण है। जिसका घर पर रहते हुए इलाज किया जा सकता है। लोग जल्दी रिकवर हो और मानसिक तनाव न लें, इसके लिए फ्री योग कक्षा है। - अमरेश झा, योग प्रशिक्षक ------------ किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें