फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 11 जनवरी राजधानी में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कोरोना मरीजों को लेकर अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत विभाग ने अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए विशेष इंतजाम करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिसंबर के अंत से पिछले 10 दिनों में अस्पतालों में कोरोना से 70 मरीजों की मौत हुई है। मरने वाले मरीजों में ज्यादातर हार्ट और लीवर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। विभाग ने दिल्ली के अस्पतालों के सभी चिकित्सा निदेशक और अधीक्षकों को निर्देश देते हुए गंभीर मरीजों की भर्ती, उनका इलाज व उनकी देखभाल के लिए कहा है। साथ ही अस्पतालों में होने वाली मौतों का विश्लेषण का भी निर्देश है। विभाग की ओर से गंभीर बीमारी वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए विशेषज्ञों की निगरानी भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने कहा है कि जिन लोगों को गंभीर बीमारियां हैं और वे कोरोना संक्रमित हैं तो उनकी विशेष तौर से देखभाल की जाए। साथ ही जरुरत अनुसार विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाए। गौरतलब है कि नौ जनवरी तक दिल्ली के अस्पतालों में 1912 कोविड मरीज भर्ती हुए थे और 17 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा था। वहीं, सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 19 हजार 166 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली में मौजूदा समय में कोरोना के कुल 65 हजार 806 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 44 हजार 28 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ----------- किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें