फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके-47 से हमला करने वाला गैंगस्टर दुर्गेश उर्फ तोता साथियों संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके-47 से हमला करने वाला गैंगस्टर दुर्गेश उर्फ तोता साथियों संग गिरफ्तार -उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के एएटीएस ने नंद नगरी से दबोचा, दो पिस्टल, एक तमंचा और सात कारतूस हुए बरामद, आरोपियों से पूछताछ जारी -हर्ष विहार में वसूली के लिए युवक को धमकाकर मांग रहा था रुपये, पुलिस ने उसकी केस की जांच करते हुए आरोपी को दबोचा, छानबीन जारी गाजियाबाद इलाके में वर्ष 2016 में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके-47 से जानलेवा हमला करने वाले गैंगस्टर दुर्गेश उर्फ तोता को उत्तर-पूर्वी जिला के एएटीएस ने दो साथियों संग गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष विहार दिल्ली निवासी गैंगस्टर दुर्गेश उर्फ तोता (29) इसके साथ उत्तरांचल कालोनी, लोनी, गाजियाबाद निवासी सचिन उर्फ चीनू (31) और हर्ष विहार निवासी राहुल उर्फ वीर सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा और सात कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी दुर्गेश हर्ष विहार थाने का घोषित बदमाश है, इसे छह माह के लिए राजधानी से बेदखल भी किया जा चुका है। भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में पुलिस इसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि हर्ष विहार इलाके में एक जनवरी को प्रशांत उर्फ मिंटो नामक युवक ने पुलिस को पिटाई कर जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रशांत का कहना था कि आरोपी दुर्गेश व चीनू ने उसे पिस्टल दिखाकर बुरी तरह पीटा और  टैक्सी स्टैंड का हफ्ता देने के लिए कहा था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के जिले का एएटीएस भी जांच में जुट गया। इस दौरान टीम को आठ जनवरी को सूचना मिली कि आरोपी दुर्गेश और उसके साथी नंद नगरी डी-ब्लॉक के पास आने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों को देर रात करीब 1.50 बजे नंद नगरी से दबोच लिया। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से दो पिस्टल व तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दुर्गेश उर्फ तोता गैंग का लीडर है। वर्ष 2018 में वह हथियार लेकर मथुरा से वापस लौट रहा था। दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर अपराध शाखा की टीम ने दुर्गेश को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। इससे पूर्व वर्ष 2016 में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले में भी शामिल रहा था। वर्ष 2016 में ही वह दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड में भी शामिल रहा। सचिन उर्फ चीनू और राहुल भी दुर्गेश के करीबी साथी हैं। दोनों लगातार इसके अपराधों में भागीदार रहे हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। ---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें