फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में दिल्ली देख रही है संक्रमण का सबसे खराब दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में दिल्ली देख रही है संक्रमण का सबसे खराब दौर नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना से बिगड़ने हालातों पर काबू पाने के लिए सरकार कई प्रकार की पाबंदियां लागू करने की रणनीति बना रही है। ऐसा इसलिए करना पड़ा रहा है क्योकि इस माह दिल्ली संक्रमण के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। 16 दिनों में ही कोरोना के 1 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। संक्रमण दर भी 13 फीसदी हो गई है। वहीं, मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस माह अबतक 1,02,496 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि, 1202 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान रोजाना औसत 6,406 मामले आए हैं। वहीं, 76 मरीजों ने जान गंवाई है। ऐसा पहली बार है कि महज 16 दिनों में ही इतने मामले आए। इस समय कम जांच होने पर भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते संक्रमण दर 6 फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी हो गई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान 93,885 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। हालांकि, गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण 88 फीसदी वेंटिलेटर बेड भर चुके हैं। साथ ही कंटेनमेंट जोन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 1 से 16 नवंबर के बीच एक हजार से ज्यादा रेड जोन बनाए गए हैं। -- इस माह की स्थिति संक्रमण के मामले आए- 1,02,496 मौत-1202 स्वस्थ हुए-  93,885  कोविड अस्पतालों में भर्ती हुए- 2690 मरीज सक्रिय मरीज बढ़े- 7,409 -- नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं -- (अभिषेक पांचाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें