फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब काटने वाले पांच गिरफ्तार, 27 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जेब काटने वाले पांच गिरफ्तार, 27 मोबाइल बरामद नई दिल्ली। स्पेशल स्टाफ टीम ने दक्षिणी दिल्ली जिले में बस और बस स्टैंड पर जेबतराशी करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी के 27 मोबाइल और ऑटो जब्त किया है। आरोपियों की पहचान अमजद, शमशाद, रफीक, ललित व रिजवान के तौर पर हुई। सभी संगम विहार और बदरपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया पिछले काफी दिनों से स्पेशल स्टाफ जेबतराशों के बारे में पता लगाने में लगा रही थी। विभिन्न बस स्टैंडों पर ऐसी वारदात करने वाले बदमाशों पर पुलिस नजर बनाए हुए थी। 24 अक्टूबर की रात पुलिस टीम को इस गिरोह के बारे में खबर मिली जिसके बाद इन सभी को महरौली बदरपुर रोड संगम विहार बस स्टैंड से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें