वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे मिल सकेंगी कई प्रकार की सुविधाएं
नई दिल्ली।
नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अब उनके घर पर ही मनोवैज्ञानिकों, डॉक्टरों और कानूनी विशेषज्ञों की सलाह मिल सकेगी। इन सुविधाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन एक जन सुविधा केंद्र तैयार कर रहा है। इसका नाम हसगुल्ला क्लब रखा जाएगा ।
नई दिल्ली जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर नितिन शाक्य ने कहा कि सुविधा के शुरू होने से जिले के साथ हजार से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को सहायता मिल सकेगी ।इसके लिए हसगुल्ला हेल्पलाइन नंबर 1800111323 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण और शतरंज और कैरम जैसे खेलों की सुविधा प्रदान की जा सकती है। कोरोना महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिक घर से नहीं निकल पा रहे हैं इसको देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई।
डॉ नितिन ने कहा कि इस पहल के तहत, नई दिल्ली जिले में कई संगठनों के साथ के समन्वय में लगभग 500 हसगुल्ला क्लबों की स्थापना करने की भी योजना है।इन क्लबों में, वरिष्ठ नागरिकों को प्रशासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।पहला हसगुल्ला क्लब नरैना क्षेत्र में खोला जाएगा।
--
( अभिषेक पांचाल)