इंटरमीडिएट इवन सेमेस्टर के छात्रों को ग्रेड सुधारने का मिलेगा मौका
नई दिल्ली,
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में इंटरमीडिएट इवन सेमेस्टर के छात्र अब अपने ग्रेड में सुधार सकेंगे। दरअसल आईपीयू छात्रों को अतिरिक्त व्यवस्था केरुप में एक बार के लिए यह अवसर देने जा रहा है। यह मौका इंटरमीडिएट इवन सेमेस्टर के उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिनका रिजल्ट घोषित हो चुका है। इसकेलिए वह सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठ सकेंगे। सप्लीमेंट्री परीक्षा की शुरुआत 27 अक्तूबर से होगी। कोर्स के आधार पर परीक्षा तिथियां व अन्य जरुरी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
आईपीयू प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि यह अवसर छात्रोंं को यूजीसी गाइंडलाइंस 29 अप्रैल 2020 के अनुसार केवल एक बार के लिए अतिरिक्त व्यवस्था के रुप में दिया जा रहा है। इस तरह से वह परीक्षाओं में बैठ कर अपने ग्रेड्स को सुधार सकेंगे। आईपीयू प्रशासन सभी ईवन सेमेस्टर के छात्रों केलिए सप्लीमेंट्री व री-अपीयर परीक्षा 27 अक्तूबर से आयोजित करने जा रहा है। इन परीक्षाओं में इंटरमीडिएट के सभी कोर्सेज के वह छात्र भी बैठ सकते हैं जो कि मई-जून 2020 में होने वाली री-अपीयर परीक्षा में बैठने केयोग्य थे।
इसकेसाथ ही रेगुलर और री-अपीयर परीक्षा में बैठने वाले ऐसे छात्र जिनकी मई-जून 2020 में बीए एलएलबी, व बीबीए एलएलबी की परीक्षा आयोजित होने वाली थी। इसकेसाथ वह छात्र भी परीक्षा दे सकते हैं जिन्होंने अपना फाइनल ईयर पूरा कर लिया और उन्हें मई-जून में होने वाली री-अपीयर की परीक्षा में बैठना था।
----
रश्मि शर्मा