फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन दिनों में और भी खराब हो सकती है दिल्ली की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले तीन दिनों में और भी खराब हो सकती है दिल्ली की हवा नई दिल्ली पराली जलने और प्रदूषण के कारण राजधानी की आबोहवा अगले तीन दिनों के भीतर खराब स्थिति में पहुंच सकती है। राजधानी में मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 177 रहा जो मध्यम कैटेगरी में आता है, वहीं सोमवार को यह 159 दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा कहा जा रहा था कि मानसून की देरी से वापसी और धूल भरी हवाओं के कारण इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली की आबोहवा पर प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में सोमवार से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है वहीं, उत्तर पश्चिम भारत से तीन दिनों के भीतर मानसून की विदाई होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पंजाब और हरियाणा के आसपास के इलाकों में पराली जलाने को लेकर घटनाएं देखी गई हैं, हालांकि अभी दो दिन तक राजधानी में इसका असर नहीं होने का अनुमान है। ---------------- (किशन कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें