फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में 3227 संक्रमित मिले, 2778 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में 3227 संक्रमित मिले, 2778 स्वस्थ हुए नई दिल्ली राजस्थानी में 24 घंटे में संक्रमण के 322 7 मामले आए और 2778 मरीज स्वस्थ हो गए, जबकि, 48 मरीजों की संक्रमण से जान चली गई। सप्ताह में दूसरी बार एक दिन में 45 से अधिक लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी में कुल 2,76,325 संक्रमित मरीज हैं। इनमें से 2,43,481 स्वस्थ हो गए हैं। रिकवरी दर 88.2 फ़ीसदी हो गई है। अब तक 5320 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 27524 सक्रिय मामले हैं । इनमें से 16049 मरीजों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। कोविड अस्पतालों में 6659 मरीज भर्ती है। वहीं, कोविड सेंटर में 1412 और हेल्थ सेंटर में 321 रोगी हैं।  -- अब तक 30 लाख से ज्यादा जांच दिल्ली में मंगलवार को कुल जांच का आंकड़ा 30 लाख पार कर गया। रोजाना औसतन 60 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। एक महीने में ही 15 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई है। मंगलवार को 59102 टेस्ट किए गए। संक्रमण दर 5.46 % रही।वहीं, कंटेनमेंट जोन भी बढ़कर 2505 हो गए हैं। -- (अभिषेक पांचाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें