फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक निलंबन का आदेश नहीं होगा वापस तब तक महापौर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे पार्षद: दुर्गेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जब तक निलंबन का आदेश नहीं होगा वापस तब तक महापौर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे पार्षद: दुर्गेश पाठक नई दिल्ली आम आदमी पार्टी की ओर से निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्षदों के निलंबन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जब तक पार्षदों के निलंबन का आदेश वापस ले लिया जाएगा तब तक आम आदमी पार्टी के पार्षद महापौर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली की जनता की आवाज उठाने पर भाजपा शासित निगम ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। उत्तरी निगम का दक्षिणी निगम पर 2100 करोड़ रुपए बकाया है यदि दक्षिणी निगम उत्तरी निगम को 2100 करोड़ रुपये दे दे तो सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन का मसला हल हो जाएगा। वहीं, जब पार्षदों ने इस मुद्दे पर चर्चा करने की मांग की तो आम आदमी पार्टी के पार्षदों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के इतिहास में यह बेहद ही अलोकतांत्रिक कदम है जिसे भाजपा द्वारा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का सबसे गंदा राज्य घोषित है। सदन में जब इस मुद्दे पर चर्चा करने का प्रस्ताव रखा गया तो भाजपा शासित निगम में हमारे पार्षदों को निलंबित कर दिया। वहीं, पिछले कई महीनों से निगम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है जब इस संबंध में बजट के बारे में जानकारी मांगी गई तो हमारे पार्षदों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पाठक ने कहा कि बीते दिनों नगर निगम में डेंगू मच्छर को मारने के लिए खरीदी गई दवा में करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है जब इस विषय पर हमने चर्चा करनी चाहिए तो हमारी नहीं सुनी गई और निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से विपक्ष के पार्षद विकास गोयल ने कहा कि भाजपा शासित निगम ने सदन की बैठक में किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब भी निगम से किसी भी मुद्दे पर जवाब मांगा जाता है तो वे जवाब नहीं देते हैं, वहीं तानाशाही दिखाते हुए सभी पार्षदों को निलंबित कर दिया। गोयल ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा शासित निगम को जवाब देगी । ------------------- (किशन कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें