फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 28 दिन बाद कोरोना संक्रमण के दो हजार से कम मामले सामने आए

Tue, 29 Sep 2020 03:28 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

राजधानी में 24 घंटे में संक्रमण के 1984 मामले आए और 4052 मरीज स्वस्थ हुए करीब 28 दिन बाद दैनिक मामले दो हजार से कम आए हैं। वहीं  सप्ताह में तीसरी बार चार हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी में कुल 2,73,098 संक्रमित मरीज हैं। इनमें से 2,40,703 स्वस्थ हो गए हैं। रिकवरी दर फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में 37 मरीजों की संक्रमण से जान गई। अब तक 5272 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में कोरोना के 27123 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 16679 मरीजों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। कोविड अस्पतालों में 6659 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड सेंटर में 1464 और हेल्थ सेंटर में 337 मरीज हैं। 

जांच कम  होने से संक्रमित भी कम 
सोमवार को 36302 लोगों की  जांच की गई। मामले कम आने का यह भी एक कारण रहा। संक्रमण दर 5. 6 फीसदी रही। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर अभी 155845 लोगों की जांच की जा रही है। अब तक 29,61056 जांच की जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें