राजधानी में विधानसभा चुनाव के दिन मेट्रो सुबह 4 बजे से चलेगी, जो हर 30 मिनट के अंतराल पर सुबह पांच बजे तक मिलेगी।
पांच बजे के बाद यह सामान्य फ्रीक्वेंसी में दिन भर चलेगी।
डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार, मतदान के दिन चुनाव में ड्यूटी देने वाली पोलिंग पार्टी व अन्य चुनाव कर्मियों को केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसलिए ट्रेन सुबह जल्दी ट्रैक पर उतारी जाएगी।
सभी लाइनों पर ट्रेन 30 मिनट के अंतराल पर सुबह 5 बजे तक मिलेगी। इसके बाद सामान्य फ्रीक्वेंसी में ट्रेन चलाई जाएगी।