फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास से भाग रहा गणित का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सरकारी स्कूल के 9वीं कक्षा के लिए शुरू की गयी ऑनलाइन गणित कक्षाओं से बच्चों का गणित का डर दूर भाग रहा है। ऑनलाइन वीडियो से गणित को ना केवल सरलता से समझाया जा रहा है बल्कि टेस्ट सीरीज भी उपयोगी साबित हो रही है। बीते सप्ताह शुरू की गयी इन कक्षाओं के अब तक 6 सत्र आयोजित किये जा चुके हैँ। कक्षाओं के लिए बच्चों को मैसेज दिए जा रहे हैं।  शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के शिक्षा सलाहकार शैलेन्द्र शर्मा के अनुसार 9वीं कक्षा के सभी 4,80,000 बच्चे, जो 9वीं में आएं है। उनके लिए गणित को आसान रूप से समझाने के लिए ये कक्षाएं शुरू की गयी है। शुरुआत के पहले दिन 35 हज़ार बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया। पहले सप्ताह की बात की जाये तो 1 लाख 20 हज़ार से अधिक बच्चे भाग ले चुके हैं। रोहिणी सेक्टर 11 के सरकारी स्कूल की छात्रा साक्षी इन कक्षाओं को रोज़ ले रही है। साक्षी के अनुसार वह गणित में थोड़ी कमजोर है। लेकिन इन ऑनलाइन गणित कक्षाओं को लेकर उन्हें गणित काफी सरल लगने लगा है। क्लासेज से उन्हें काफी सुविधा भी हो रही है। ऑनलाइन वीडियो और टेस्ट सीरीज उपयोगी साबित हो रही है। शिक्षकों के अनुसार इन कक्षाओं में पढ़ाया जाने वाला पाठ्यक्रम एनसीईआरटी और सीबीएसई आधारित है। हम बच्चों को बिल्कुल शुरुआत से पढ़ा रहे हैं और उनकी बेसिक नॉलेज को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उनका सिलेबस भी पढ़ाया जा रहा है। ऐसा इसलिए कि बच्चे स्कूल खुलने पर फिर से अपनी क्लासेज के साथ जुड़े रहे हैं। वहीँ शिक्षा मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि कुछ बच्चों के पास संसाधन और इंटरनेट की सुविधा है जबकि कुछ के पास नही। हमारा प्रयास रहेगा कि कैसे अधिक से अधिक बच्चों को इस तरह की कक्षाओं से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें