सख्त चेकिंग के चलते दिल्ली यूपी बॉर्डरों पर ट्रैफिक रहा भारी - कई जगहों पर लगी वाहनों की लंबी लाइन अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, २२ अप्रैल। यूपी पुलिस की सख्त चेकिंग के चलते दिल्ली में बॉर्डर इलाकों में ट्रैफिक दिन भर भारी रहा। हालांकि सुबह व शाम वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। लोग काफी देर तक इस जाम में फंसे रहे। जरूरतमंद लोग भी वाहनों की लंबी लाइन में फंसे रहे। हालांकि सोमवार व मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिल्ली-बॉर्डर इलाकों में कुछ राहत दिखी। यूपी पुलिस ने दिल्ली की तरफ से यूपी में प्रवेश करने वालों की चेङ्क्षकग सख्त कर दी है। इस कारण पिछले दो दिन से दिल्ली-यूपी बॉर्डरों पर जाम लग रहा है। बुधवार को एनएच-९ पर गाजीपुर बॉर्डर, दिलशाद गार्डन व नोएडा मार्ग पर जाम जैसे हालत थे। वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। सुबह व शाम के समय ज्यादा जाम लगा था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यूपी पुलिस चेकिंग में काफी समय ले रही है। इस कारण वाहनों की लंबी लाइनें लग रही है। हालांकि बुधवार को कुछ राहत दिखी। ओखला सब्जी मंडी व आजादपुर सब्जी मंडी के पास भी बुधवार को शाम को ट्रैफिक जाम की सूचनाएं मिली। यहां पुलिसकर्मी वाहनों को ज्यादा देर नहीं रूकने दे रहे थे। ------- पुरुषोत्तम वर्मा