फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो कुमार विश्वास ने भर दिया फॉर्म?

Tue, 07 Jan 2014 08:41 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की टिकट हासिल करने के लिए आवेदन का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही अमेठी से अभी तक पार्टी को सिर्फ कुमार विश्वास का आवेदन मिला है।

पार्टी की जिला स्तरीय कमेटी ने इसे मंजूर कर राज्य स्तरीय कमेटी को भेज दिया है। इसकी जानकारी खुद कुमार विश्वास ने दी।

उन्होंने बताया कि बीस जनवरी से पहले पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उम्मीद है कि उसमें अमेठी का नाम भी शामिल होगा।

कुमार विश्वास सोमवार शाम को मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि अमेठी में सोमवार को एक कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ के कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की।

इसकी निंदा करते हुए उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अभी चार महीने का समय बचा है, कांग्रेसी नेताओं की हरकतों का जवाब अमेठी की जनता देगी।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें