फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद के बाद होगी कमरजहां से पूछताछ

Wed, 16 Oct 2013 01:47 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के विधायक हाजी अलीम की दूसरी पत्नी रेहाना की हत्या के मामले में जल्द ही दिल्ली पुलिस विधायक की पहली पत्नी कमरजहां से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो बकरीद के बाद पूछताछ की जाएगी। पुलिस कमरजहां से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास करेगी कि कहीं उसके उकसाने पर ही तो अनस और दानिश ने हत्या नहीं की।

उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरजहां से बकरीद के बाद जांच में शामिल होने की बात की गई है।

18 या 19 अक्तूबर को कमरजहां दिल्ली आकर जांच में सहयोग करेंगी।

वहीं, सोमवार शाम को पुलिस की एक टीम नदीम को लेकर बुलंदशहर व मेरठ गई।

पुलिस उसकी निशानदेही पर टाटा सफारी कार और चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अनस और दानिश की तलाश में छापेमारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें