नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने एक जून से शुरू होने वाली जून टर्म एंड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि जब भी परीक्षा शुरू होगी, उससे १५ दिन पहले सूचना मिल जाएगी। कुलपति प्रो. नागेश्वर राव कल सुबह दस बजे छात्रों से संवाद भी करेंगे। इग्नू प्रशासन के मुताबिक, इससे पहले जून टर्म एंड परीक्षा, जून सत्र में नए और पुराने दाखिले में ऑनलाइन आवेदन की डेट 31 मई तक पहले ही बढ़ा दी गई है।