फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति अपने बस की नहीं : सोहा

Fri, 25 Oct 2013 01:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति मेरे बस की नहीं है। जो काम मैं कलाकार होते हुए कर सकती हूं व राजनीति में आने के बाद नहीं कर सकती।
विज्ञापन


इसलिए मैं कलाकार ही ठीक हूं। ये बातें बृहस्पतिवार को राजधानी में दिल्ली चुनाव आयोग की वोटर जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद सोहा अली खान ने कहीं।

उन्होंने बताया कि 18 साल की होने के बाद वह हमेशा वोट डालती आई हैं।

सोहा अली खान ने कहा कि वह मुंबई से वोटर हैं। उन्होंने कहा कि वोट डालना हमारा अधिकार है इसका इस्तेमाल सभी को करना चाहिए।

दिल्ली के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली से बहुत उम्मीद है।

जिस तरह से बीते एक दो सालों से दिल्ली के लोग खासतौर से युवाओं ने सड़कों पर उतरकर अपने अधिकार व नीतियों में बदलाव की बात की है।

उससे उम्मीद है कि इस बार वह वोट करके अपनी राय रखेंगे।

उन्होंने कहा कि सिर्फ घर बैठकर बातें व शिकायतें करने से काम नहीं होता। वोट एक अधिकार है जिससे आप सही व गलत का चुनाव कर सकते हैं।

दिल्ली में मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा बनने के सवाल पर सोहा ने कहा कि यहां से उनका पुराना रिश्ता है, जो अब भी बरकरार है।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा दिल्ली में हुई है। अब भी उनकी मां व बहन यहीं रहते हैं। इसलिए उन्हें यहां आना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें