नई दिल्ली. देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में वोकेशनल प्रोग्राम मेंं स्नातक और स्नातकोत्तर के बाद २०२० सत्र से रिसर्च डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई का मौका भी मिलेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश केसभी ७५० विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर इन प्रोग्राम में पढ़ाई शुरू करवाने की जानकारी मांगी है। यदि कोई विश्वविद्यालय, कॉलेज या उच्च शिक्षण संस्थान इन प्रोग्राम में पढ़ाई शुरू करवाना चाहता है तो उसे आयोग को ३० जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सभी राज्य सरकारों अऔर विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा है कि नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत शैक्षणिक सत्र २०२०-२१ के लिए बैचलर इन वोकेशनल, मॉस्टर इन वोकेशनल केसाथ-साथ रिसर्च डिग्री प्रोग्राम भी शुरू किया जा रहा है। अभी तक उच्च शिक्षण संस्थानों में बैचलर ऑफ वोकेशनल में एक साल पूरा करने पर डिप्लोमा, दो साल की पढ़ाई पर एडवांस डिप्लोमा और तीसरा साल पूरा करने पर वोकेशनल डिग्री मिलती है। हालांकि शैक्षणिक सत्र २०१९में मॉस्टर इन वोकेशनल प्रोग्राम की पढ़ाई भी कुछ शिक्षण संस्थानों में शुरू हो गई है। इसलिए इस सत्र रिसर्च डिग्री प्रोग्राम जोड़ा जा रहा है। यदि कोई संस्थान इन प्रोग्राम में पढ़ाई शुरू करवाना चाहता है तो वे ऑनलाइन आवेदन भेज सकता है।