फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबइंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sat, 23 Nov 2013 02:10 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित बिलिनीयर क्लब में देर रात दो बजे तक शराब परोसने और डीजे चलाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस को रेव पार्टी और ड्रग्स परोसे जाने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके से इस संबंधी कोई सबूत नहीं मिला।

तय सीमा से ज्यादा समय तक शराब परोसे जाने में डिवीजन में तैनात पुलिसकर्मियों की भी लापरवाही सामने आई है।

इसे देखते हुए सबइंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करके लाइन में भेज दिया गया है।

दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जयसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सूचना मिली थी कि मसूदपुर के पास स्थित बिलिनीयर क्लब में रेव पार्टी चल रही है।

युवक-युवतियों को ड्रग्स का सेवन करवाया जा रहा है। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेंद्र सिंह की टीम को क्लब में रेड डालने का आदेश दिया गया।

वसंत कुंज (नार्थ) थाने की पुलिस के साथ मिलकर स्पेशल स्टाफ की टीम ने रात दो बजे क्लब में दबिश दी। बाहर सैकड़ों गाड़ियां खड़ी थीं।

शराब परोसी जा रही थी और डीजे चल रहा था। जबकि कानून के मुताबिक, रात एक बजे तक ही शराब परोसी जा सकती है और डीजे चल सकता है।

वहीं, जब क्लब मालिकों से लाइसेंस मांगा गया तो वे लाइसेंस नहीं दिखा पाए। हालांकि, शुक्रवार को क्लब की तरफ से लाइसेंस दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों को भेजा लाइन

जयसवाल के अनुसार, जिस पुलिस बीट में ये क्लब स्थित था, उसके सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करके लाइन में भेज दिया गया है।

बीट (डिवीजन) इंचार्ज एसआई पवन, हवलदार सुरेंद्र, सिपाही मनीष, कपिल व एक अन्य सिपाही शामिल है।

पुलिसकर्मियों की ये लापरवाही सामने आई है कि देर रात तक बार में शराब क्यों परोसी जा रही थी।

100-125 युवक-युवतियां थे मौजूद
पुलिस के मुताबिक, जिस समय क्लब में दबिश दी गई थी, उस समय करीब 100-125 युवक-युवतियां थे।

शराब पीने वालों में नाबालिग तो कोई नहीं था, लेकिन 18 से 25 वर्ष के करीब 13-14 युवक-युवतियां थे।

इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों को बुलाकर इनकी काउंसलिंग करवाकर घर जाने दिया गया।

क्लब पहले भी रहा है विवादों में
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्लब पहले भी विवादों में रह रहा है। पहले इस क्लब का नाम सिरोक्को था।

कुछ समय पहले दो युवक मणिपुरी युवती को क्लब में शराब पिलाकर साथ ले गए थे। इसके बाद चलती गाड़ी में गैंगरेप किया गया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें