फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेज़ी बोलना सीखेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए नई पहल शुरू करने जा रही है। अपने रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए सरकार अंग्रेजी के स्किल को बढ़ाने के लिए हर दिन अंग्रेजी और व्यक्तित्व विकास की कक्षाएं शुरू कर रही है। सोमवार से इन कक्षाओं की शुरुआत हो जायेगी। ब्रिटिश कॉउंसिल और मैकमिलन एजुकेशन के सहयोग से इन कक्षाओं को लागू किया जा रहा है। शिक्षा निदेशक बिनय भूषण ने बताया कि स्पोकन इंग्लिश और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लास से 10वीं और 12वीं के बच्चों को अवसर मिलेगा जिससे वह वर्तमान समय का उपयोग आवश्यक स्किल सीखने में कर सकेंगे। यह क्लास मई और जून में संचालित होंगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के 10वीं के करीब 1,60,000 और 12वीं के 1,12,000 बच्चे बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अंग्रेजी बोलने की कक्षाओं में बच्चे अपने खाली समय का सदुपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 9वीं कक्षा के बच्चों के लिए शुरू की गयी मैथ्स की ऑनलाइन क्लास से उनमे गणित का डर कम हो रहा है। इन अंग्रेजी बोलने की कक्षाओं के कोर्स को दो भागों में बांटा गया है। पहला वह है, जो बच्चों को रोजाना की प्रयोग में आने वाली इंग्लिश के बारे में जानकारी देगा। जबकि दूसरे भाग में बच्चों के पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर काम किया जाएगा। जिसमें बच्चों को यह सिखाया जाएगा कि वह तनाव को किस तरह से लें और इंटरव्यू जैसे सामान्य परिस्थितियों में किस तरह का व्यवहार करें। रोजाना बच्चों को एक लिंक एसएमएस से भेजा जाएगा। इस लिंक में के जरिए वे एक विशेष पेज पर पहुंचेंगे, जहां पर उस दिन की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। इस कोर्स के जरिए बच्चे अपना आंकलन भी समय-समय पर कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को शिक्षा विभाग के सलाहकारों, अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों के साथ 'पैरेंटिग इन द टाइम ऑफ कोरोना' के 5वीं सत्र की बैठक की अध्यक्षता की। इस समीक्षा बैठक में शुरू की जा चुकी विभिन्न ऑनलाइन कक्षाओं की समीक्षा भी की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें