फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते हो गए छोले-कुल्चे और चाय

Fri, 15 Nov 2013 01:59 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल होने वाली सारी वस्तुओं का न्यूनतम दाम चुनाव आयोग ने तय कर दिया है।
विज्ञापन


पहले जारी प्रस्तावित रेट लिस्ट पर ऐतराज जताने के बाद आयोग ने नेताओं को थोड़ी राहत दी है।

अब चाय 5 रुपये, कॉफी 8 रुपये, छोले-कुल्चे 12, पकौड़ा मिक्स 15, दो ब्रेड पकौड़ा 15, बड़ी माला 500 और छोटी माला का दाम 50 रुपये होगा।

दिल्ली के सभी 9 जिला चुनाव कार्यालयों में दाम तय कर दिए गए हैं।

पहले जारी रेट के मुताबिक चाय 9 रुपये की थी। बड़ा बुके 500 रुपये का था, जो अब घटाकर 300 का कर दिया है।

इसी तरह छोटी माला 90 की थी, अब 50 रुपये की कर दी है। आयोग ने इस रेट लिस्ट में वाहन से लेकर टेंट, वहां लगने वाले पर्दे, सामान्य कुर्सी और वीआईपी कुर्सी का भी रेट तय किया है।

एक गिलास पानी का रेट 2 रुपये रखा है।

दरअसल, आयोग ने बीते चुनाव में पाया कि खर्च बचाने के लिए प्रत्याशी अपने खर्च के ब्योरे में सभी चीजों का दाम बाजार मूल्य से कम दिखाते हैं।

इसको ध्यान में रखकर पहली बार आयोग ने खुद बाजार मूल्य को ध्यान में रखकर सभी चीजों के दाम तय किए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें