फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर को गोली मारकर 10 लाख की लूट

Tue, 15 Oct 2013 01:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी के पास सोमवार दोपहर को बदमाशों ने कार शोरूम के कैशियर मो. अकील (40) को गोली मारकर उससे 10 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने अकील को मैक्स बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया। कैशियर शोरूम से कैश लेकर सीमापुरी बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। मधु विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, ओखला जामिया नगर निवासी अकील (40) पटपड़गंज स्थित कार शोरूम में कैशियर है।

सोमवार दोपहर को  अकील बाइक पर बैग में 10 लाख रुपये लेकर सीमापुरी स्थित बैंक जा रहा था।

आनंद विहार आईएसबीटी होते हुए जैसे ही वह रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने अकील को रोक लिया।

बदमाशों ने उससे रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीछे बैठे शख्स ने अकील पर गोली चला दी, जो उसके घुटने पर लगी।

इसके बाद बदमाश बैग लेकर भाग गए। देर शाम अस्पताल में अकील का ऑपरेशन हुआ था। उसे होश नहीं आ पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें